बच्चे की डिलीवरी के कितने दिनों बाद संबंध बनाना सुरक्षित रहता है, एक बार अवश्य पढ़ें

मां बनना किसी स्त्री के लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत और अनोखा एहसास होता है.लेकिन मां बनने के कितने दिनों बाद उन्हें संबंध बनाना चाहिए 
बच्चे की डिलीवरी

इस सवाल को लेकर उनके मन में काफी चिंता बनी रहती है.
आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं सवालों का उत्तर बताने जा रहे हैं वैसे तो संबंध बनाने के लिए कोई निर्धारित समय सीमा तय नहीं की गई है लेकिन फिर भी जब तक की डिलीवरी के बाद कोई महिला मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक उसके लिए संबंध बनाना खतरे से खाली नहीं होगा.

शारीरिक संबंध बनाना

 वैसे आमतौर पर बच्चे की डिलीवरी चाहे नॉर्मल विधि से हो या फिर सिजेरियन विधि से दोनों मे ही शरीर को पहले जैसा नॉर्मल होने में समय तो लगता ही है. डॉक्टर के अनुसार डिलीवरी के बाद कई दिनों तक रक्त स्राव होता रहता है.इस अवधि में संबंध बनाना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है मूल रूप से यह रक्तश्राव एक महीने तक चलता रहता है इसलिए अगर हो सके तो इस अवधि में खुद पर कंट्रोल रखें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें.

ऐसा माना जाता है कि डिलीवरी के बाद संबंध बनाने के विषय में किसी अच्छे डॉक्टर से पूरी जानकारी लेनी चाहिए. जिससे भविष्य में आपको सेहत से संबंधित किसी समस्या का सामना ना करना पड़े.वैसे ज्यादातर लोग डिलीवरी के एक महीने के अंदर ही संबंध बनाने लगते हैं. लेकिन यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए डॉक्टर मानते हैं कि यदि आपकी डिलीवरी सिजेरियन विधि से हुई है. तो जब तक आपके घाव पूरी तरह से भर नहीं जाते तब तक आपके लिए संबंध न बनाना ही लाभदायक होगा.लेकिन अगर आपकी डिलीवरी नार्मल विधि से कोई है तो दो महीने के बाद आपके लिए संबंध बनाना सुरक्षित रहेगा.

No comments:

Post a Comment