महिलाएं इस तरह कभी न लगाएं सिंदूर, पति हो जाएगा दूर!

हिन्दू धर्म में सिंदूर का काफी महत्व होता है। हर शादीशुदा महिला सिंदूर को माथे पर लगाती ही हैं। ये महिलाओं के लिए सुहाग की निशानी होती है।
sindoor

मान्यताओं के अनुसार, सिंदूर नहीं लगाना अशुभ माना गया है।
सिंदूर को माथे पर लगाने के
चक्कर में कई बार जल्दबाजी या अनजाने में महिलाएं कई गलतियां कर बैठती हैं। यह उनपर और पति पर गलत असर करता है। सिंदूर लगाने के कई तरीके हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स बता रहे हैं। पढ़ें:
किनारे पर लगाया सिंदूर तो पति होगा दूर


माथे पर सिंदूर लगाते वक्त महिलाओं को काफी सावधानी बरतनी चाहिए। यह तय करना चाहिए कि सिंदूर माथे के बीचों बीच ही लगाया जाए। यदि किनारे पर कोई महिला सिंदूर लगाती है तो माना गया है कि पति धीरे धीरे दूर होने लगता है।
हमेशा लंबा लगाएं सिंदूर
मान्यताओं के मुताबिक, सिंदूर को हमेशा माथे पर लंबा लगाना चाहिए। छिपा कर लगाया गया सिंदूर महिला के पति पर असर करता है। कहा जाता है समाज धीरे धीरे ऐसे महिलाओं के पति से दूर होने लगता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

No comments:

Post a Comment