पाएं खूबसूरत व गुलाबी होंठ, वो ​भी बिना लिपस्टिक

होंठों की खूबसूरती चेहरे की रौनक को चार गुना बढ़ा देती है, ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसके होंठ गुलाबी हों। 
remedies-for-pink-lips

कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं होता। लेकिन चिंता की बात नहीं है
क्योंकि बिना लिपस्‍टिक लगाए भी आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर होंठों को गुलाबी बना सकती हैं।


होंठों को गुलाबी बनाने के कुछ घरेलू उपाय-

1. अच्छे गुलाबी होंठ पाने के लिए शहद और नींबू के रस के साथ जैतून का तेल का इस्तेमाल करें। इन तीनों को मिलाकर एक बाम बनाएं और रोजाना इस्तेमाल करें।
2. चुकंदर का नैचरल लाल रंग होंठों को गुलाबी बनाता है। चुकंदर का रस या पेस्‍ट रात के समय होंठों पर लगाएं, रात भर इसे यूं ही रहने दें और अगली सुबह साफ कर दें।
3. अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें, इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।
4. सोने से पहले होंठों पर नींबू का रस लगाएं। यह होंठों से काले धब्बों को दूर करता हैं।
5. गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से फायदा होता है।
6. गाजर का रस भी होंठों के लिए फायदेमंद है। इसे रूई से होंठों पर लगाएं।
7. पुदीने का रस और गुलाब जल होंठों को गुलाबी बनाने के लिए काफी फायदेमंद है।

No comments:

Post a Comment