देश-विदेश में ऐसे कई लोग हैं जिनका भीख मांगना पेशा बन गया है और वे भीख मांग-मांग कर इतना पैसा जुटा लेते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता.एक ऐसा ही मामला कुवैत से सामने आ रहा है जहां एक व्यक्ति को पुलिस ने भीख मांगते हुए गिरफ्तार कर लिया.उसके बाद उसे पुलिस की हिरासत में ले जाया गया.
पुलिस ने जांच में पाया कि जिस भिखारी को उन्होंने गिरफ्तार किया है उसके बैंक खाते में करीब 5 लाख कुवैती दिनार जो भारतीय मुद्रा में 10 करोड़ रुपए हैं.ये जानकर पुलिस अधिकारी दंग रह गए.दरअसल कुवैत में भीख मांगना गैर-कानूनी है.
जब कुछ पुलिस वाले रात को प्रेट्रोलिंग कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मस्जिद के करीब लोगों से भीख मांग रहा है.वह लोगों से कह रहा था कि उसे पैसे कि सख्त आवश्यकता है और उसके पास घर नहीं है.कुवैत के साथ गल्फ कोपरेशन काऊंसिल के किसी भी देश में भीख मांगना प्रतिबंधित है.
वहीं रमजान के महीने में इस कानून को और सख्त कर दिया जाता है, क्योंकि रमजान के पावन महीने के दौरान लोग दान करने के लिए बहुत आतुर होते हैं.एक आंकड़े के मुताबिक इन भिखारियों में विदेशियों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है जो करीब 85 प्रतिशत है वहीं 15 प्रतिशत सऊदी के लोग हैं.

No comments:
Post a Comment