नई दिल्ली: इराक में लापता 39 भारतीयों पर आज लोकसभा में बयान देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि न तो उनके मारे जाने के कोई ठोस सबूत हैं और ना ही उनके जिंदा होने के सबूत हैं.
लापता भारतीयों का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया है. शिरोमणि अकाली दल ने इन लोगों के जिंदा होने
या नहीं होने के मामले में सरकार से जवाब की मांग की थी.
बिना ठोस सबूत के मरा हुआ घोषित नहीं कर सकती- सुषमा
सुषमा स्वराज ने कहा, ‘’बिना सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित करना पाप है और मैं बिना किसी ठोस सबूत के किसी को मरा हुआ घोषित नहीं कर सकती. मैं यह पाप नहीं कर सकती.’’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में खाड़ी देशों के 6 विदेश मंत्रियों से मेरी बात हुई थी.

हमें न तो लाशें मिलीं, न कोई सूची- सुषमा
सुषमा ने कहा, ‘’हमें न तो लाशें मिलीं, न कोई सूची और न कोई विडियो. इसलिए हम उन्हें मरा हुआ नहीं मान सकते.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर किसी पीड़ित परिवार का भरोसा मुझ से उठ गया हो तो वे चाहें तो उन्हें मरा मान सकते हैं.’’ सुषमा ने बताया, ‘’साल 2016 के बाद से लापता लोगों से कोई संपर्क नहीं हुआ है. यह जानकारी

परिजनों को जस की तस दे दी गई थी.’’
सुषमा ने संसद में कहा, ‘’मैंने कभी किसी को गुमराह नहीं किया. मेरी संसद में आस्था है और मैं अपना फर्ज निभा रही हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’इराक के विदेश मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि अगली बार वह हमें सबूत के साथ जानकारी देंगे.’’

संसद में उठा लापता भारतीयों का मुद्दा
लापता भारतीयों का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया है. शिरोमणि अकाली दल ने इन लोगों के जिंदा होने या नहीं होने के मामले में सरकार से जवाब की मांग की थी. साथ ही इन लोगों ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि क्या भारतीय खुफिया तंत्र इस मामले में विफल साबित हुआ है, जो उसे इन युवकों के मारे जाने की जानकारी नहीं मिली, जैसा कि समाचार चैनलों में दावा किया जा रहा है.

लंबे वक्त से इराक में लापता हैं 39 भारतीय
दरअसल इराक में भारत के 39 नागरिक लंबे वक्त से लापता हैं. खबर थी कि सभी भारतीयों को आतंकी संगठन आईएस के कब्जे वाले मोसुल में रखा गया था. लापता भारतीयों में अधिकतर पंजाब के हैं. साल 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराकी फौज को हराने के बाद मोसुल पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से इसका दुनियाभर में तेजी से विस्तार हो रहा है.

No comments:
Post a Comment