बेकार न समझें खाली प्लास्टिक की बोतल को ये बना सकती है आपको करोडपति भी ..

घर की सफाई करते वक़्त प्लास्टिक से बनी चीजें इतनी ज्यादा निकलती हैं कि देखकर लोग परेशान हो जाते हैं कि अब इनका क्या किया जाये? क्योंकि लोगों को लगता है कि अब ये बोतलें किसी काम की नहीं हैं।
प्लास्टिक की बोतल से बने करोडपति
प्लास्टिक की बोतल से बने करोडपति 


 लेकिन आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि ड्रिंक तो आप पीते हैं ही, साथ ही उनकी खाली हो गई बोतल भी काम आ सकती है। आपकी खुशी तब और बढ़ जाएगी जब आपको पता चलेगा कि इन
खाली बोतलों की कीमत रुपयों में नहीं बल्कि डॉलर में होगी.
जी हा, यह बात पूरी सोलह आने सच है। घर में पड़ी बेकार प्लास्टिक की बोतलें बेकार नहीं होती हैं। दरअसल इनका इस्तेमाल कपडे, जूते बनाने के साथ साथ कई अन्य इंसानों के प्रयोग वाली वस्तुओं को बनाने में भी होने वाला है। और इस काम को करने का बीड़ा उठाया है कपडे और जूते बनाने वाली कंपनी एडिडास ने।अब आपको बताते हैं कि एडीडास आपके घर में खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतलों के साथ क्या करने जा रहा है और किस तरह से आप ये बोतलें बेच सकते हैं।

एडीडास ने अपने पापुलर जूतों के तीन नए और शानदार मॉडल लॉन्च करने का प्लान बनाया है। जो अल्ट्रा बूस्ट, अल्ट्रा बूस्ट अनकेगड और अल्ट्रा बूस्ट एक्स हैं, इन्हें बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इन जूतों का करीब 95 परसेंट हिस्सा प्लास्टिक के मलबे से तैयार होगा। कंपनी के अनुसार हर जूता तैयार करने के लिए करीब 10-12 प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल होगा। और ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी साल 2017 के आखिर तक ऐसे 10 लाख प्रोडक्ट तैयार करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा कंपनी ऐसे प्लास्टिक से स्पोर्ट्स वेयर भी तैयार करेगी। अगर आपके घर में फालतू प्लास्टिक के बोतले है तो आप भी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उनको बेच सकते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो ये पर्यावरण को बचाने की दृष्टि से भी काफी अच्छा कदम है।

No comments:

Post a Comment