कितने लोगों के लिए- 6
![]() |
| लोकी का हलवा |
सामग्री-
1 किग्रा| लौकी, 250 ग्राम चीनी, 250 ग्राम खोया 5 ग्राम इलायची पाउडर, 25 ग्राम भीगे, छिले व कटे हुए बादाम, 20 ग्राम किशमिश, 400 ग्राम देसी घी|
विधि-
लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें| फिर कस लें| अब एक गहरे और भारी तले वाले पैन में लौकी और चीनी को एकसाथ मिलाकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि पानी सूख न जाए| लगातार चलाते हुए पकाएं| ध्यान रखें कि इतना भी न सूखे कि वह पैन से चिपकने या जलने लग जाए|
अब खोए को मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं| फिर देसी घी और सभी मेवे डालकर खूब अच्छी तरह भूनें| आंच से उतारकर हलका ठंडा करें और सर्विग डिश में पलटकर ऊपर से इलायची पाउडर डालकर सर्व करें|

No comments:
Post a Comment