सेहत बनाने के घरेलू टिप्स : इस आटे की रोटी खाएंगे तो रहेंगे निरोग !

सेहत बनाने के घरेलू टिप्स : बाजरे की रोटी या इस अनाज को खाने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही ये हमारे शरीर में खून की भी कमी को दूर करता है।
सेहत बनाने के घरेलू टिप्स

भारत गांवों का देश है, यहां आज भी ग्रामीण इलाकों में बाजरा खूब खाया जाता है, इस अनाज के कई फायदें है
, जिससे शायद लोग अंजान हैं, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि बाजरे की रोटी खाने से वजन बढता है, इसी वजह से वो इस अनाज से दूर रहते हैं। लेकिन इस अनाज के खाने से जितना फायदा होता है, शायद वो हर किसी को नहीं पता। बाजरे की रोटी खाने से पाचन शक्ति सही होती है, साथ ही ये कई गंभीर बीमारियों को भी हमसे दूर रखता है।
बाजरे की रोटी या इस अनाज को खाने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही ये हमारे शरीर में खून की भी कमी को दूर करता है। बाजरा लीवर संबंधित रोगों को खत्म कर देता है।
गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में कई गुना ज्यादा एनर्जी होता है। इसलिये अगर आप इस अनाज को देख मुंह फेर लेते हैं, तो अब ऐसा मत कीजिएगा।
इस अनाज को खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। आपको बता दें कि बाजरा स्टार्च से बना होता है, इस वजह से शरीर को ज्यादा मात्रा में एनर्जी देता है। बाजरे में नियासिन नाम का विटामिन पाया जाता है,
जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है, जिसकी वजह से दिल से जुड़ी बिमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
अगर आप नियमित रुप से बाजरे का सेवन करेंगे, तो आप ब्रेस्ट कैंसर से बच सकते हैं, ऐसा इसलिये कहा जाता है, क्योंकि इस अनाज में उपस्थित लिग्निन नामक यौगिक होता है,
जो आपको इस रोग से बचाएगा। इस अनाज से सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी ही नहीं बल्कि डायबिटीज का भी खतरा कम होता है।

No comments:

Post a Comment