![]() |
| खाना खाने खाने के बाद |
जन के तुरंत बाद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इन बातों का नजरअंदाज करने और खाने के बाद कुछ इस तरह के काम करने से आपको सेहत संबंधी नुकसान हो सकता है। खाना खाने से शरीर को पोषण मिलता है लेकिन
खाने के बाद यदि हम इन बातों का खयाल नहीं रखते है तो यह हमारे लिये खतरनाक साबित हो सकता है।
वैसे खाने को पचाने के लिये टहलना जरूरी माना जाता है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से खाना पचता नहीं है बल्कि यह सेहत के लिये हानिकारक साबित हो सकता है।
धूम्रपान की आदत वाले लोग अकसर खाना खाने के बाद सिगरेट पीते है। बता दें की खाने के ठीक बाद ऐसा करना सेहत के लिए दस गुना तक खतरनाक साबित हो सकता है। मतलब खाने के बाद पी गई एक सिगरेट 10
सिगरेट के बराबर शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसी के साथ कैंसरका खतरा भी बढ़ जाता है।
खाना खाने खाने के बाद चाय नहीं पीनी चाहिए क्योकिं ऐसा करने से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। अगर आपको चाय पीनी भी है तो खाना खाने के कुछ घंटो बाद चाय पिएं तुरन्त ऐसा करना हानिकारक होता है।

No comments:
Post a Comment