बाहुबली को लेकर आयुष्मान का बड़ा बयान, बोले- इस फिल्म की वजह से मेरी..

aayushman - aayushman
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मेरी प्यारि बिंदु इसी साल मई में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। आयुष्मान ने अब इतने समय बाद इसकी वजह बताई है। दरअसल, हाल ही में आयुष्मान से जब
मेरी प्यारी बिंदु के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में पूछा तो आयुष्मान ने कहा, मुझे पर्सनली अपने दोस्तों और परिवार से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई और कुछ को तो बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।


आयुष्मा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि कहीं न कहीं बाहुबली द कन्कलूजन ने मेरी फिल्म के बिजनेस को प्रभावित किया है। अगर बाहुबली उस समय रिलीज नहीं होती तो शायद फिल्म ज्यादा कमाई करती।'
बता दें कि जल्द ही आयुष्मान अब जल्द ही 'बरेली की बर्फी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सनन लीड रोल में होगी।
ऐसा होगा फिल्म में आयुष्मान का किरदार
आयुष्मान ने बताया, फिल्म में मेरा किरदार एक छोटे शहर के लड़के कहा है। फिल्म के कुछ सीन्स में मैं पागलों की तरह डांस र रहा हूं जैसा कि हम अपने दोस्तों की शादी में करते हैं।
आयुष्मान ने इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि वो श्रीरान राघवन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान ने बताया कि इस फिल्म में वो अलग किरदार में नजर आएंगे जैसा कि उन्होंने आज तक नहीं किया।

No comments:

Post a Comment