आज किया ये काम तो कम हो जाएगी आपकी उम्र!

भगवान हनुमान जी की पूजा करने के लिए आज (मंगलवार) का दिन खास होता है। इस दिन दुनियाभर में हनुमान जी के भक्त मंदिरों में जाकर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। 
हनुमान जी की पूजा

आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना काफी लाभदायक होता है परन्तु कई ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें यदि किया गया तो इससे आपकी उम्र पर असर पड़ सकता है


मंगलवार को ये करना आपकी उम्र को कर सकता है कम
-आज के दिन कई लोग मिठाई को दान करते हैं। मान्यता है कि यदि आज मिठाई को दान कर रहे हैं तो खुद मिठाई नहीं खानी चाहिए।
-मंगलवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। इसके अलावा नाई की दुकान से बाल कटवाने से भी बचना चाहिए।
-मांस का सेवन करने वाले लोग मंगलवार को भी कई बार सेवन करते हैं। लेकिन कहा गया है कि आज के दिन मांस और शराब को बिल्कुल भी नहीं छूना चाहिए। यदि ऐसा किया तो आपकी उम्र पर असर पड़ सकता है।
आज के दिन करें ये काम
-मंगलवार हनुमान जी का दिन होने की वजह से उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। हनुमान जी पर गुड़ का भोग लगाएं और फिर उसे अपने आसपास लाल गाय को खिला दें। इससे आपका दिन अच्छा होगा।
-हनुमान जी का दिन होने की वजह से आप लाल कलर का रूमाल अपनी जेब में रखें। वहीं, मंदिर में रखी हनुमान जी मूर्ति या तस्वीर के पास चमेली के तेल से दीपक जलाएं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओंपर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

No comments:

Post a Comment