आज से जियो फीचर फोन की प्री-बुकिंग शुरू

रिलायंस जियो के सस्ते 4जी फीचर फोन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज से जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी। आज से आप सिर्फ 500 रुपये में इस फोन की बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए कुल 1500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। 

इसलिए बुकिंग के समय पर दिए गए 500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट में एडजेस्ट हो जाएंगे। फोन को कंपनी के स्टोर पर जाकर या फिर माई जियो ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है।
बुकिंग के लिए फॉर्म भरने के बाद आपको एक नंबर दिया जाएगा जिससे पता चलेगा कि आपको ये फोन कब मिलेगा। 153 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेंगे।


सिम कार्ड और ग्राहक वेरिफिकेशन के लिए आपको आधार कार्ड देना होगा। ये फोन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो ये फोन नई 4जी टेक्नॉलाजी को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन 2.4 इंच की है। और इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा इसमें 512 एमबी रैम के साथ 4 जीबी की स्टोरेज है। एसडी कार्ड लगा कर इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है । इसमें 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ये हैंडसेट्स रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, जियो डिजिटल स्टोर्स और दूसरे रिटेलर्स के पास भी उपलब्ध होंगे। कंपनी के करीब 700 शहरों में 3,000 से ज्यादा ऐसे स्टोर्स हैं जहां पर ये फोन उपलब्ध होगा। कंपनी रोजाना 1 लाख हैंडसेट्स डीलर्स को मुहैया कराएगी। देश में करीब 50 करोड़ लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऑपरेटर्स को इनसे करीब 100 से 150 रुपये प्रति महीने की आय होती है। फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले अक्सर कीमत को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में लोगों के बीच इस फोन का क्रेज होना लाज़मी है।
(डिस्क्लोजरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है। रिलायंस जियो का स्वामित्व भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है।)

No comments:

Post a Comment