हनीप्रीत और राम रहीम से वर्ल्‍ड टॉयलेट डे पर यूएन ने मांगा सहयोग

"नई दिल्ली। 19 नवंबर को वर्ल्‍ड टॉयलेट डे है। 
भारत में इस आयोजन की सफलता के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र ने राम रहीम और हनीप्रीत से सहयोग मांगा है। 
हनीप्रीत और राम रहीम
हनीप्रीत और राम रहीम

इसके लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र ने राम रहीम और हनीप्र‍ीत को एक ट्विट किया है। अपने ट्विट में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने राम रहीम और हनीप्रीत से
आग्रह किया है कि हमें आशा है

 कि आप वर्ल्‍ड टॉयलेट डे के समर्थन में आवाज उठायेंगे। ट्विट में कहा गया है कि दुनिया की 60 फीसदी आबादी को घर में शौचालय की सुविधा मुहैया नहीं है, जो कि चिंता की बात है।

 आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर दो साध्वियों से रेप का मामला साबित होने के बाद उसे20साल की सजा सुनाई गई है और वह रोहतक जेल में बंद है। वहीं उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पर हिंसा फैलाने और देशद्रोह के आरोप हैं। 38 दिन फरारी काटने के बाद मंगलवार को उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते एक महीने से ज्यादा से मीडिया में ये मामला चर्चा में है।" - हनीप्रीत और राम रहीम से वर्ल्‍ड टॉयलेट डे पर यूएन ने मांगा सहयोग

No comments:

Post a Comment