2025 डीजल से चलने वाले वाहन हो जाएंगे बंद! जानिए क्यों?

हम जिस दुनिया में रहते है वहां अगर किसी भी चीज की एक हद से अति हो जाए तो वो हमारे लिए नुकसान की वजह बन सकती है। 
patrol disel oil use
2025 डीजल से चलने वाले वाहन हो जाएंगे बंद! जानिए क्यों?

हमारी पृथ्वी को तरह-तरह के नुकसान पहुंचते हैं। और यह बातें अब शायद लोगों के
समझ में आने लगी है। तभी उन्होंने पेरिस के जलवायु परिवर्तन समझौते के चलते ही विश्व के चार बड़े शहरों ने डीजल से चलने वाले वाहनें को बैन करने का ऐलान कर दिया है।
इन चार शहरों में पेरिस, मैक्सिको, मैड्रिड और एथेन्स शामिल है। विशेषज्ञों ने कहा कि इन बड़े शहरो के इस कदम से सांस लेने के लिए हवा में काफी सुधार किया जा सकता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार डीजल के वाहन बंद होने के बाद देशों ने यह तय किया है कि वह ऐसे कुछ वाहन देगी जो इन डीजल वाले वाहनों की जगह ले सकेंगे।
यह वाहन साईकिल और इलेक्ट्रॉनिक वाहन तक ही सीमित नही होगें इसके अलावा इन देशों के इस कदम की काफी तारीफ की जा रही है। मगर यह देश पहले नहीं है जिन्होंने  डीजल के वाहनो को बैन किया है।
आपको ज्ञात होगा कि दिल्ली में यह पहले ही हो चुका है। पिछले साल देखा गया कि दिल्ली में प्रदूषण हो जाने की वजह से कोहरा इतना हो गया कि लोगों का कुछ भी देखना नामुमकिन सा हो गया है, इसलिए दिल्ली में डीजल वाहन बैन कर दिए गए हैं। जो 10 साल या उससे ज्यादा पुराने है।
इन कदमों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि प्रदूषण की वजह से लोगों की सांस की तकलीफ को कुछ समय में काफी हद तक काबू में कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment