मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री हमेशा ही तहलका मचाने के लिए जानी जाती है। रिलांयस जियो 4 जी सेवा लांच कर कंपनी ने बाकि कंपनियों के सामने बड़ी चुनैती दे दी है। अब रिलायंस 21 जुलाई को अपनी एनुअल मीटिंग में एक और बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी केवल 500 रुपए 4 जी का फोन लाने जा रही है। हो जाइए तैयार केवल 500 रुपए में 4 जी फोन का मजा उठाने को।
![]() |
| 500 रुपए में 4 जी फोन |
क्या होंगी सुविधाएं
इस फोन में आपको वो हर सुविधा मिलेगी, जैसे वाई-फाई, इंटरनेट, गाने आदि। हालांकि ये फोन बाकि स्मॉर्टफोन की तरह टचस्क्रीन वाला नहीं होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले दो साल में 20 करोड़ फीचर फोन बेचने का प्लान बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो अपने 4जी फीचर फोन की कीमत इसलिए भी इतनी कम रख रही है क्योंकि उसकी योजना 2जी सब्सक्राइबर्स को आकर्षित कर 4जी में शिफ्ट कर अपना ग्राहक बेस बढ़ाने की है. रिपोर्ट्स की ही मानें तो इस कम कीमत का गैप भरने के लिए जियो प्रत्येक हैंडसेट पर 10 से 15 डॉलर यानी 700 रुपये से ऊपर की सब्सिडी दे रहा है. जियो का यह स्मार्ट लेकिन फीचर फोन होगा जिसमें रिलायंस जियो की जियो टीवी, जियो मनी जैसी कई ऐप पहले से मौजूद होंगी.
कब मिलेगा ये फोन
कंपनी की योजना इन फोनों को अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बाजार में पेश करने की है, भले ही इसकी घोषणा 21 जुलाई को कर दी जाए.हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इनकी बिक्री रिलायंस रिटेल या जियो में से किसके माध्यम से की जाएगी. लेकिन माना जा रहा है कि इसे भी जियो के तहत ही बेचा जाएगा. रिलायंस ने अभी फीचर फोन की एक इकाई की कीमत तय नहीं की है, लेकिन इसके 1,000 से 1,500 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.

No comments:
Post a Comment