जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, आज से धन धना धन ऑफर की वापसी, शर्तें लागू

भारत का पहला और सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क देने वाली कंपनी रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी लाई है. 20 जुलाई से जिन ग्राहकों का धन धना धन ऑफर खत्म हो रहा था, अब उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है. दरअसल,
जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी धन धना धन ऑफर
जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी

 कंपनी ने ‘धन धना धन’ ऑफर की वैलिडिटी एक महीने के लिए बढ़ा दी है. पहले यह ऑफर इसी महीने 20 जुलाई तक मान्य था. हालांकि इस बार एक शर्त भी लगाई गई है.
जियो ग्राहक इस ऑफर को माय जियो ऐप से चेक कर सकते हैं. जियो ने यह ऑफर 31 मार्च 2017 को शुरू किया था. इस प्लान मे 309 रुपए के रिचार्ज मे एक जीबी और 509 रुपए के रिचार्ज में दो जीबी डाटा रोज़ 84 दिनों तक मिलता था.
नए ऑफर में सिर्फ जियो प्राइम मेंबर्स को यह सुविधा मिलेगी. यदि आप जियो प्राइम मेंबर नहीं हैं, तो यह सुविधा आपको 408 रुपए में रोज एक जीबी डाटा और 608 रुपए में रोज दो जीबी डाटा के साथ मिलेगी. जियो प्राइम ऑफर के अनुसार सभी प्लान लाइफटाइम फ्री कालिंग के साथ होंगे.
जियो ने यह ऑफर इसलिए बढ़ाया, क्योंकि जल्द ही उसने 349 और 399 रुपए के दो प्लान शुरू किये हैं. 399 रुपए में वही सुविधा है, जो 309 रुपए में मिलती थी. 349 रुपए में 20 जीबी डाटा 56 दिनों के लिए मिलेगा, लेकिन इसमें रोज डाटा ऑफर नहीं है.
इस ऑफर के अनुसार 309 रुपए और 509 रुपए में जो सुविधा 28 दिनों के लिए मिलती थी, अब उसे यह सुविधा 56 दिनों के लिए मिलेगी.

No comments:

Post a Comment