जुकाम को आमतौर पर नैसोफैरिनजाइटिस, राइनोफैरिनजाइटिस और नजले के नाम से ही जाना जाता है। कई बार हम फ्लू को भी मामूली जुकाम समझ बैठते हैं, इसलिए सबसे पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि जुकाम और फ्लू में क्या अंतर है। दरअसल, फ्लू तीन तरह का होता है
ए, बी और सी। तीनों तरह का फ्लू एक ही तरह से फैलता है और इनके लक्षण भी सामान्य ही होते हैं।जुकाम को कैसे पहचानें
मौसम में होने वाले बदलाव को कई बार
शरीर झेल नहीं पाता, जिसके चलते हमारे शरीर को खांसी और जुकाम की समस्या घेर लेती है। सर्दी-जुकाम में सबसे पहले गले में खराश के साथ जलन की समस्या होती है और फिर नाक भी बहने लगती है। जुकाम के कारण शरीर में हल्का बुखार भी बना रहता है। जुकाम से पीड़ित तकरीबन 40 फीसदी लोगों को गले में खराश की शिकायत होती है, जबकि 50 प्रतिशत लोगों को खांसी और कफ रहता है।
फ्लू की पड़ताल कैसे करें
ये सामान्य तौर पर सर्दी-जुकाम की तरह ही एक संक्रमण रोग है, जो अकसर खांसने और छींकने वाले शख्स को छूने या फिर उसके करीब रहने से हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हाथों को धोए बिना आंख, नाक या फिर चेहरे को न छुएं। इसके कारण तेज बुखार, गले में खराश और बुखार के लक्षण सामान्य हैं। इसमें बुखार 100 से 103 डिग्री तक होने की आशंका रहती है।
क्या हैं लक्षण
- बुखार, कंपकपी, नाक बहना, सिरदर्द।
- मांसपेशियों में पीड़ा और शारीरिक दर्द।
- सूखी खांसी और उल्टी।
- असामान्य थकावट, भूख में कमी।
- पेट या छाती पर दबाव महसूस करना।
खून में रह जाते हैं वायरस
जो वायरस सर्दी और फ्लू दोनों का कारण बन सकते हैं, वे हमारे खून में रह जाते हैं। दरअसल जब इसके वायरस खून की कोशिकाओं में मिल जाते हैं तो सामान्य उपचार के कारण बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे वायरस कुछ समय बाद अपने आप धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।
फ्लू का उपचार
विटामिन सी
विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। फ्लू के दौरान विटामिन सी से भरपूर आहार यानी दही, अमरूद, कीवी, पपीता, ब्रोकली आदि ले सकते हैं।
गर्म तरल पदार्थ लें
फ्लू के दौरान शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित बनाए रखने के लिए तरल पदाथार्ें का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। सूप और ग्रीन टी ले सकते हैं।
साफ-सफाई का रखें ख्याल
सफाई का पूरा ध्यान रखें। नाक और हाथों को भी स्वच्छ रखें। अपने चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं।
कैसे करें बचाव
- छींकते समय मुंह पर रूमाल रखें।
- हाथों को बार-बार धोकर साफ रखें।
- खूब पानी पिएं।

No comments:
Post a Comment