बेडरूम में न रखें कभी भी ये चीजें होगा नुकसान

अगर आपको अपने जीवन में प्यार बढ़ाना है तो वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको कुछ नियम मान लेने चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है वहीं दांपत्य जीवन सुखमय हो जाता है। वैसे ही बेडरूम में कुछ चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए
इससे पति-पत्नि के बीच दूरी बढ़ जाती है।
वास्तुशास्त्र वास्तु

आइए जानते है क्या है वे चीजें
1. वास्तुशास्त्र में बेड के नीचे जूते, चप्पल और दूसरी गैर जरूरी चीजें रखने से निगेटिव एनर्जी को आती है। इससे दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
2. वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना पति-पत्नी के बीच दूरियों की वजह बनती है। आपको हमेशा भगवान की तस्वीरें पूजा घर में ही लगाकर रखनी चाहिए।
3.बेडरूम एक ऐसी जगह जहां आप चैन और आराम पाने की उम्मीद से आते हैं। ऐसी जगह पर हिंसक पशुओं की तस्वीरें और मूर्तियां रखने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव और कलह हो सकता है, ऐसा वास्तु विज्ञान का मत है।
4. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज, कम्प्यूटर आदि को सदैव दक्षिण पूर्व अथवा दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। इसे घर के बेडरूम में कभी न रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment