ये निशान है आप के हाथ की रेखाओं में तो, आप हैं भाग्यशाली

हस्त-रेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो आपको आप के भविष्य की बारे में संकेत देता है, अपनी हथेली को देखकर आप आसानी से इन संकेतों को समझ सकते हैं ऐसा ही एक संकेत है त्रिशूल का निशान या फिर एक ऐसी रेखा जो आगे से तीन भागों में बंट कर त्रिशूल-नुमा आकृति बनाती हो
हाथ पर त्रिशूल का चिन्ह

हथेली पर अलग अलग स्थान पर इसका अलग प्रभाव होता है ये एक
अत्यंत ही शुभ चिन्ह होता है
यदि सूर्य पर्वत पर ये त्रिशूल का निशान हो तो व्यक्ति विला-सिता का जीवन जीना पसंद करता है, ऐसे व्यक्ति की आय का स्रोत कभी बंद नहीं होता, ऐसे व्यक्ति को सदैव ही मान सम्मान मिलता है और धन का अभाव भी नहीं रहता.
अब देखना ये है कि त्रिशूल उल्टा है या सीधा यदि त्रिशूल का मुख उँगलियों की तरफ ऊपर की तरफ है तब ये सीधा है ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है वही अगर त्रिशूल का मुख नीचे हथेली की तरफ है तो ये कमजोर योग बनता है और सौभाग्य का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता.
त्रिशूल की साथ साथ ये भी ध्यान देना चाहिए कि इस स्थान पर बहुत अधिक कटी फटी रेखाएं नहीं हो, ऐसा है तो लाभ प्राप्त करने की लिए व्यक्ति को सूर्य के उपाय करने चाहिए.
यदि शनि पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो व्यक्ति बड़ा व्यापारी या तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाने वाला होता है, ऐसा व्यक्ति दयालू, धर्मात्मा व परोपकार करने वाला होता है.
यदि चंद्र पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो व्यक्ति को विदेशों से लाभ प्राप्त होता है तथा ऐसा व्यक्ति अपने जन्म स्थान से दूर जाकर तरक्की प्राप्त करता है.
भाग्य-रेखा यदि त्रिशूल की आकृति बनाती है तथा तथा बृहस्पति पर्वत तक जाती है तो व्यक्ति को आध्यात्मिक,अध्यन और प्रशासनिक क्षेत्र में बहुत सफलता मिलती है.
यदि हृदय रेखा पर त्रिशूल बना हो तो व्यक्ति बहुत भावुक होता है, ऐसे व्यक्ति को किसी भी रिश्ते से कोई आशा नहीं रखनी चाहिए अन्यथा धोखा ही मिलता है ऐसे व्यक्ति को भी जन्म स्थान से दूर रह कर ही तरक्की मिलती है.

No comments:

Post a Comment