500 रुपये के नकली नोट की पहचान कैसे करें ?

500 के कुछ ऐसे Notes सामने आए हैं जिनको देखकर लगता हैै कि नकली नोटों की छपाई शुरू हो गई है और ये बाजार तक पहुंचा दिए गए हैं. Notes को लेकर एक तस्वीर सामने आई है.
इस Photo में 500 के दो नोट दिख रहे थे. नोटों में जो Silver Strip होती है, वो इन दोनों नोटों में अलग-अलग जगह पर थी. आमतौर पर ये हर Note में एक ही जगह होती है.
500 रुपये के नकली नोट की पहचान कैसे करें ?

ये Photo इस Message के साथ Social Media पर Viral हो रहा है कि 500 रुपये
की वो नोटें मत लीजिए, जिनमें हरी पट्टी गांधी जी के नजदीक बनी है, क्योंकि ये नकली है.
500 की सिर्फ वही नोटें लीजिए, जिनमें हरी पट्टी RBI गवर्नर के Signature के पास है. इस मेसेज को अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं.

जब इन Notes को देखा गया तो बाईं तरफ की नोटों में Silver Strip अलग-अलग जगह दिख रही है और दाईं तरफ नोटों में लाल किले का रंग अलग-अलग नजर आ रहा है. जब इस बारे में SBI की एक Branch में बात की गई तो पता चला कि RBI की तरफ से तो ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है कि गांधीजी के करीब स्ट्रिप वाली नोट नकली हैं.
क्या बदला है Notes में
SBI की ब्रांच के मैनेजर यह बताया कि RBI ने 500 के Notes को दो बार जारी किया है, लेकिन Strip के आधार पर नोट फर्जी होने की कोई खबर नहीं है. आपको बता दें कि RBI ने 13 जून को Tweet करके बताया था कि 500 के नए नोट कुछ बदलाव के साथ जारी किए जा रहे हैं. इसके साथ RBI ने Press Release भी जारी की थी.
– नंबर पैनल के इनसेट लेटर में E के बजाय A लिखा होगा (इनसेट लेटर नोट पर लिखे नंबर के बीच लिखा होता है, जो नोट तिरछा करने पर दिखता है).
– इसमें RBI गवर्नर उर्जित पटेल का सिग्नेचर और छपाई का साल 2017 पीछे की तरफ होगा.
– नोट की बाकी डिजाइन वैसी ही होगी, जैसी 2016 में थी.

No comments:

Post a Comment