पैन कार्ड के बारे में ये जानकारी आपके लिए जरूरी है, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो ऐसा नहीं है...

भारत सरकार ने 11.44 लाख पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया है। इसमें उस व्यक्ति के पैन कार्ड को शामिल किया गया है, जिसके नाम पर एक से अधिक पैन कार्ड आवंटित किये गये थे।

पैन कार्ड के बारे में ये जानकारी

वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने राज्यसभा में ये जानकारी दी।

 उन्होंने कहा कि 27 जुलाई तक 11,44,211 ऐसे पैन की पहचान की गई है,
जिनमें पाया गया कि किसी एक ही व्यक्ति को एक से अधिक पैन जारी कर दिए गए हैं, अब उन्हें या तो बंद कर दिया गया या निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पैन आवंटन का नियम है प्रति व्यक्ति एक पैन। गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक 1,566 फर्जी पैन की पहचान की गई है।


सरकार करदाताओं से 31 अगस्त तक आधार को पैन से जोड़ने के लिए कहा है। 31 अगस्त तक आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर रद्द कर दिया जएगा। आयकर विभाग ने ट्वीट करके बताया कि करदाताओं को आ रही परेशानियों के मद्देजर साल 2016-17 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी गई है।

गंगवार ने कहा कि नोटबंदी के बाद लगभग 900 समूहों के यहां छापेमारी की गई जिसमें में करीब 900 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई और करीब 7961 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।

No comments:

Post a Comment