कई बार मुँह से अजीब सी बदबू आने लगती है जिसके वजह से शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।
आपके मुँह की बदबू आपके सामने वाले इंसान को परेशान कर सकती है। मुँह में बैक्टीरिया जमने
की वजह से मुँह से बदबू आने लगती है। अगर आपके मुँह से भी बदबू आती है तो हम कुछ ऐसे उपाय लाये हैं जिनसे आपके मुँह की बदबू दूर हो जाएगी तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में:
1. दिन में 2 बार नींबू का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करें। कुछ दिन तक ऐसा करने से मुँह की बदबू दूर होगी।
2. नमक में सरसों का तेल मिलाकर दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। इससे जल्द ही मुँह की बदबू दूर होगी।
3. दिन में 3 बार दो इलायची और मुलेठी चबाने से मुँह की बदबू जल्द ही गायब हो जाएगी।
4. दिन में 2 बार ग्रीन टी पीने से मुंह की बदबू दूर होती है।
5. तुलसी और जामुन के पत्तों को चबाने से भी मुंह की दुर्गंध दूर होती है।

No comments:
Post a Comment